Posts

Showing posts from June, 2020

प्रशांत चंद्र महालनोबिस (पी॰ सी॰ महालनोबिस)

प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को कोलकाता में हुआ था. इनका स्‍वर्गवास 28 जून 1972 कोलकाता में को हो गया। एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे। महालनोबिस की प्रसिद्धि महालनोबिस दूरी के कारण है जो उनके द्वारा सुझाया गयी एक साख्यिकीय माप है। उन्होने भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी में ऑनर्स किया और उच्च शिक्षा के लिए लंदन चले गए। महालनोबिस को उनके द्वारा विकसित सैंपल सर्वे के लिए याद किया जाता है। इतिहास में 29 जून को दर्ज अन्य घटनाएं – 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त. 1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली. 1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली रिकॉर्डिंग की गई. 1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है. 1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए. 1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता प्राप्त हुई. 1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ...